सिंहावलोकन
वर्तमान में नीति गुणवत्ता परक माध्यमिक शिक्षा 14-18 की आयु वर्ग के सभी युवाओं को उपलब्ध कराने, सुलभ करने और उनके सामर्थ्य को विकसित किए जाने की है।
वर्तमान में माध्यमिक स्तर पर लक्षित निम्नलिखित योजनाएं (अर्थात कक्षा IX से XII) केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के रूप में कार्यान्वित की जा रही हैं :
-
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) समेकित
- महिला छात्रावास योजना
- स्कूलों में आईसीटी
- माध्यमिक स्तर पर नि:शक्तजनों के लिए समेकित शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा की योजना
- व्यावसायिक शिक्षा की योजना
- मॉडल स्कूल योजना
- राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति योजना
- बालिकाओं को राष्ट्रीय प्रोत्साहन
- भाषा शिक्षकों की नियुक्ति
उपयुक्त के अतिरक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय संगठन (एनवीएस), केन्द्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन (सीटीएसए), भारत-मंगोलिया स्कूलों की केन्द्र क्षेत्र योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।



